लखनऊ, नवम्बर 28 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों और यहां तक कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों से ये अपील की है कि वे एकजुट हों और भाजपा के वोट काटने के महाषडयंत्र का पर्दाफाश करें। जो दल भाजपा को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले भाजपा उन्हीं का खात्मा करेगी। इसीलिए हमारी प्रत्येक देशवासी से अपील है कि सारे काम छोड़कर एसआईआर की घपलेबाजी को रोकें। अखिलेश ने शुक्रवार को कहा है कि ये लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी है। जनता जागरूक हो, आज वोट काटा जा रहा है कल को खेत, जमीन, मकान, राशन, जाति, आरक्षण से नाम काटा जाएगा, फिर बात खातों और मध्यवर्ग के लॉकर तक पहुंच जाएगी। ये देशवासियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है, जो अंग्रेजों की गुलामी से भी खराब स्थिति में ले जाएगी। ये समय जागने का है और एक-एक वोट बचाने का है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.