सभी विद्युत कर्मी सुरक्षा उपकरण का सदैव करें इस्तेमाल : नीरज आनंद
देवघर, जुलाई 30 -- देवघर,प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान सुरक्षित व निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली विभाग द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में लगाए जाने वाले अस्थाई दुकानदारों के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन देने का कार्य जारी है। इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर के कार्यपालक विद्युत अभियंता नीरज आनंद ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान शहरी सहित मेला क्षेत्र में सुरक्षित व निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने सभी विद्युत कर्मियों को सुरक्षा उपकरण का सदैव इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि विद्युत कर्मी किसी भी प्राइवेट शिविर या अस्थायी दुकान का विद्युत कनेक्शन बिना सहायक विद्युत अभियंता का आदेश व शुल्क रसीद देखे नहीं जोड़ेंगे। यह भी पढ़ें- बाबानगरी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.