लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी स्कूलों में 8 मार्च तक छात्राओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था की जाए। अपर मुख्य सचिव ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा के दौरान परिषदीय स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं, योजनाओं के क्रियान्वयन और शैक्षिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पीएमश्री योजना में चयनित स्कूलों में विकास और शैक्षिक गतिविधियों को तेजी से लागू करने तथा आने वाले दिनों में परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं के बेहतर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम पोषण योजना के तहत नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था बनाए रखने, समग्र शिक्षा के तहत केजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.