बिजनौर, जनवरी 6 -- आचार्य आरएन केला इंटर कालेज से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर प्रक्रिया के तहत गणना प्रपत्र चरण के उपरांत नए मतदाता बनाने का अभियान का शुभारंभ किया गया। मंगलवार को आचार्य आरएन केला इंटर कालेज से शुरू हुए इस अभियान का शुभारंभ एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और तहसीलदार डॉक्टर संतोष कुमार ने किया। इस दौरान एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी प्रशासन का सहयोग करें और लोगों को जागरूक करे। इस मौके पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह, कॉलेज के शिक्षक और बीएलओ आमिर अली आदि मौजूद रहे। इसी के साथ ड्राफ्ट मतदाता सूची भी जारी हो गई, सभी बूथों पर बीएलओ ने बैठकर मतदाताओं को ड्राफ्ट सूची दिखाई। एसडीएम और तहसीलदार ने बूथों पर पहुंचकर कार्य की समीक्षा की और साथ ही बीएलओ को अवश्य दिशा भी निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.