बांका, अप्रैल 6 -- बांका, निज संवाददाता। जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। जिला पदाधिकारी द्वारा स्वयं लगातार गैस वितरण प्रणाली पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। सभी वितरण केन्द्रों पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसके परिणामस्वरूप उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो रही है तथा कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है। कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे वितरण व्यवस्था और अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनी हुई है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.