मऊ, सितम्बर 7 -- मऊ। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि सिविल डिफेंस के तहत सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। जिसमें सभी विकास खण्डों में तिथिवार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें किसी भी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में आयोजित शिविर में भाग ले सकते हैं। 15 और 16 सितंबर को परदहा ब्लॉक , 17 और 18 को रतनपुरा ब्लॉक, 19 और 21 को कोपागंज ब्लॉक,22 और 23 को घोसी ब्लॉक , 24 और 25 को बढ़राव ब्लॉक, 26 और 28 को फतेहपुर मंडाव ब्लॉक,3 और 5 अक्टूबर को दोहरीघाट ब्लॉक, 6 और 7 अक्टूबर को रानीपुर ब्लॉक, 8 और 9 अक्टूबर को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...