गुड़गांव, जनवरी 9 -- गुरुग्राम। नागरिकों को बेहतर, सुगम और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गुरुग्राम नगर निगम ने सभी 36 वार्डों में नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है। नगर निगम की मेयर राजरानी मल्होत्रा ने बताया कि इन नागरिक सुविधा केंद्र को अगले छह माह में खोल दिया जाएगा। इनके माध्यम से नागरिक अपने वार्ड में प्रॉपर्टी टैक्स, पेयजल बिल सहित अन्य शुल्कों का भुगतान कर सकेंगे। इसके साथ ही नगर निगम से संबंधित विभिन्न सेवाओं एवं शिकायत निवारण से जुड़ी सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधा केंद्रों की स्थापना से आमजन को नगर निगम कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उनका समय व संसाधन दोनों की बचत होगी। वार्ड स्तर पर सेवाएं मिलने से पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता में भी वृद्धि होग...