चम्पावत, मार्च 1 -- चम्पावत में आगामी होली व रमजान पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए कोतवाली चम्पावत और थाना तामली में पुलिस की ओर से दोनों संप्रदाय के वरिष्ठ नागरिकों के साथ गोष्ठी की गई। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बच्ची सिंह विष्ट एवं थानाध्यक्ष तामली कैलाश चंद्र जोशी ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों तथा स्थानीय नागरिकों के साथ आगामी होली एवं रमजान पर्व के दृष्टिगत शांति एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। व्यापारियों एवं नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि क...