गिरडीह, फरवरी 17 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के करीबांक पंचायत के शीतला गांव में सोमवार को झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण और जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने एक प्राइवेट अस्पताल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि गांडेय में शुरू हुए अस्पताल में कम खर्च में गरीबों के इलाज की सुविधा मिलेगी। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में झारखंड विधानसभा में शुरू होनेवाला बजट सत्र बहुत ही शानदार रहेगा। यह बजट राज्य का अबुआ बजट है। बजट में राज्य के गरीब-मजदूर, किसान, महिला विद्यार्थी, व्यवसाई सहित सभी वर्गों के लोगों का ख्याल रखा गया है। मंत्री ने कहा कि बजट में महिलाओं के लिए अलग से प्रावधान किया गया है। मौके पर अस्पताल के संचालक मो असलम सहित घाटकुल पंचायत के मुखिया मो हाफिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.