पटना, फरवरी 4 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 20 वर्षों में बिहार की तरक्की के लिए जो कार्य किए हैं, उसका कोई उदाहरण देश में नहीं है। समाज के सभी वर्गों का उत्थान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। वे बुधवार को जदयू के प्रदेश दफ्तर में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसके पहले मिलन समारोह में पूर्व विधायक सह राजद के वरीय नेता रियाजुल हक उर्फ राजू बुधवार को बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। श्री कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के करिश्माई नेतृत्व एवं जनकल्याण के प्रति उनकी ईमानदार सोच का ही परिणाम है कि जदयू परिवार का निरंतर विस्तार हो रहा है। मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचतेक ...