देहरादून, अप्रैल 23 -- लेंसकार्ट में बिंदी और तिलक जैसे धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंध को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर हिन्दू रक्षा दल ने देहरादून शहर में लेंसकार्ट के शोरूम में घुसकर कर्मचारियों को कलावा बांधा और तिलक लगाया। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि सभी शोरूम में भगवा झंडे लगे होने चाहिए। नेशविला रोड स्थित लेंसकार्ट शोरूम में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और लेंसकार्ट के सीईओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों को टीके लगाए। दल ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए दून में लेंसकार्ट के सभी शोरूम में भगवा झंडे लगाने का ऐलान किया है। यह भी पढ़ें- तेरे कक्का को भारत है का? लाहौर खिसक लें...; लेंसकार्ट विवाद पर बाबा बागेश्वरप्रशासन को अल्टीमेटम दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के आह्वान पर हिन्दू रक्षा ...