गढ़वा, जनवरी 9 -- झारखंड विधान सभा की सदाचार समिति के सभापति सह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह गुरुवार को गढ़वा पहुंचे। समिति के आगमन पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया गया। उसके बाद परिसदन के सभाकक्ष में समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उसकी अध्यक्षता समिति के सभापति ने की। बैठक के दौरान जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों व योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। समिति द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, कार्यालयीय कार्यप्रणाली, जनसेवा से जुड़े विषयों, अधिकारियों एवं कर्मियों के नैतिक आचरण से संबंधित बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों से उनके अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.