गढ़वा, मार्च 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय राजस्व और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव ने। डीसी ने बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राजस्व कार्यों और पीएम किसान योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने, आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का लाभ निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश जिले के अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने सीएस-आरएस सर्वे रिपोर्ट, जनता दरबार से संबंधित मामलों, जिला और अंचल स्तर पर म्यूटेशन की प्रगति, सू-मोटो म्यूटेशन, पार्टिशन म्यूटेशन तथा सक्सेशन म्यूटेशन के मामलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.