पलामू, जुलाई 10 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय में हुई रेलवे मंडल संसदीय समिति की बैठक में अपने निर्वाचन क्षेत्र, विशेषकर हुसैनाबाद अनुमंडल के रेलवे स्टेशनों के विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा रेल सेवाओं को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और सुगम बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने स्टेशनों पर स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, प्रतीक्षालय, सुरक्षा व्यवस्था, दिव्यांगजन सुविधाएं, यात्री शेड, टिकट व्यवस्था सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर बल दिया गया। साथ ही क्षेत्र की जन-अपेक्षाओं से जुड़े लंबित विकास कार्यों एवं प्रस्तावों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया गया। यह भी पढ़ें- हाथरस सिटी व हाथरस जंक्शन स्टेशन की लाइनों को ...