नई दिल्ली, फरवरी 3 -- - सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को साल में दो बार मुफ्त एलपीजी सिलेंडर की आर्थिक सहायता खाते में भेजी जाएगीनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता अपने चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गरीब परिवारों को होली एवं दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने की घोषणा की है। दिल्ली में उन सभी परिवारों को इसका लाभ मिलेगा जिनके पास राशन कार्ड है। होली एवं दिवाली के मौके पर उनके बैंक खाते में एक सिलेंडर गैस की कीमत (853) रुपये भेजी जाएगी। पीएनजी कनेक्शन होने पर भी यह लाभ मिलेगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कैबिनेट ने इसके लिए 242.77 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस योजना की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को महंगाई से राहत देने की दिशा में एक अहम और जनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.