नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- भारतीय निर्वाचन आयोग ने कहा कि बिहार की तर्ज पर सभी राज्यों में जल्द ही मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किया जाएगा और मृत व्यक्तियों के नाम हटाएं जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतदाता सूची को तेजी से अपडेट करने के लिए अब आयोग मृत्यु पंजीकरण डाटा को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया से प्राप्त करेगा। इससे मतदान पंजीकरण अधिकारी को समय पर सूचना मिलेगी और बीएलओ वास्तविक जांच करके जानकारी की पुष्टि कर सकेंगे। आयोग ने बताया कि लोगों को अपने परिवार में हुई मौत की जानकारी नहीं देते, जिससे मतदाता सूची अपडेट करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। आयोग ने कहा कि डाटा लिंकिंग मजबूत होने के बाद मृत मतदाताओं की जानकारी जल्दी मिल जाएगी और मतदाता सूची तेजी से अपडेट हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.