मेरठ, मार्च 10 -- राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने कहा कि सभी राजनैतिक दलों का उद्देश्य जनहित के कार्य करते हुए देश की सेवा करना होता है, इसलिए सेंट्रल मार्किट शास्त्री नगर के मामले में लाखों लोगों के जीवन और जीविका से जुड़े मामले में सभी दलों को आगे आकर इसका रास्ता निकालना चाहिए। विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ लखनऊ में सपा कार्यालय में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर इस समस्या का समाधान सरकार को निकालना चाहिए क्योंकि यह लाखों लोगों की आजीविका का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई ऐसे उदाहरण है जब सरकार ने सहानुभूति और संवेदना के साथ मानवता के लिए नियमों में बदलाव कर राहत दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...