कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (बीपीएमएस) के आह्वान पर बुधवार को कानपुर नगर के सभी रक्षा संस्थानों में बीपीएमएस से जुड़े कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सरकारी संस्थानों में रिक्त पदों पर स्थाई नियुक्ति करने, मृतक आश्रितों को शत प्रतिशत नौकरी देने, यूपीएस, एनपीएस को खत्म कर ओपीएस लागू करने, ईपीएफओ में न्यूनतम 7500 रुपए न्यूनतम पेंशन देने और ठेका श्रमिकों को पेंशन, बीमा, स्वास्थ्य सुविधाएं स्थाई कर्मचारियों के बराबर देने जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन हुआ। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के अखिल भारतीय संयुक्त मंत्री योगेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को पूरे देश के अंदर रेहड़ी-पटरी यूनियनों से लेकर एयरपोर्ट में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध यूनियनें आंदोलन कर रही हैं। आयुध निर्माणियों का निगमीकरण समाप्त करने सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.