रायबरेली, जून 23 -- रायबरेली, संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खनन, स्टाम्प एवं पंजीयन, राजस्व संग्रह, खाद्य सुरक्षा, पूर्ति विभाग तथा गेहूं खरीद से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर बैठक हुई। बैठक में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने खनन विभाग की समीक्षा करते हुए अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स द्वारा औचक निरीक्षण कर अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करे। सभी तहसीलों में यह सुनिश्चित कराया जाए कि नदी के किनारे कहीं पर भी बालू का अवैध खनन न हो तथा प्रवर्तन की कार्यवाही को और अधिक सख्ती से लागू किया जाए।स्टाम्प यह भी पढ़ें- जिले में अवै...