प्रयागराज, मार्च 31 -- अनारक्षित टिकटों में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब स्टेशन से बाहर निकलते ही यात्रियों से टिकट लेकर जांच की जाएगी। सीनियर डीसीएम हरिमोहन के निर्देशन में मंगलवार को सूबेदारगंज स्टेशन पर टिकट चेकिंग और बुकिंग स्टाफ की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें यूटीएस टिकट फर्जीवाड़ा की रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। स्टेशन के सभी निकास द्वारों पर तैनात स्टाफ यात्रियों से 100 प्रतिशत टिकट संग्रह सुनिश्चित करें। साथ ही अनारक्षित कोचों में भी टिकट जांच पर विशेष ध्यान देने को कहा गया, ताकि बिना टिकट या फर्जी टिकट पर यात्रा करने वालों की पहचान हो सके। एटीवीएम और मोबाइल एप से जारी टिकटों की विशेष जांच की जाएगी। संदिग्ध टिकट मिलने पर तत्काल मंडल कार्यालय और कंट्रोल को सूचना दी जाएगी। इसके अलावा प्रतिदिन इसकी जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.