आजमगढ़, अप्रैल 6 -- आजमगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने कहा हैं कि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में छह अप्रैल को शिक्षण कार्य बंद रहेगा। इस संबंध में सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को आधिकारिक सूचना भेज दी गई है। राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों में अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि को पठन-पाठन नहीं कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दिन कार्यालय खुला रहेगा और नियमित रूप से पटल संबंधी कार्य संपादित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.