रामपुर, अप्रैल 17 -- प्रदेश सरकार की ओर से रामपुर में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित सभी महापुरूषों के स्मारकों को संरक्षित किया जाएगा। सौंदर्यीकरण के साथ ही मूर्तियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत नगर विधानसभा क्षेत्र में 50 से अधिक स्मारक स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि महापुरूषों की मूर्ति उनकी स्मृति एवं समाज के प्रति उनके योगदान का वर्णन करती हैं। इससे न सिर्फ नई पीढ़ी को उनके प्रयासों की जानकारी होती है, बल्कि वो भी अच्छ व समाज के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं। यह भी पढ़ें- अंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी में प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...