सहरसा, मार्च 21 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। माह रमजान में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज में भारी भीड़ जुटी। लोगों ने पाकीजगी के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने अमन-चैन व भाईचारा की दुआ मांगी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा की। रमजान की आखिरी यानी अलविदा जुमा की नमाज को लेकर सुबह से ही रोजेदारों में खुशी दिखी। समय से पूर्व ही बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए अपने अपने नजदीकी मस्जिद में पहुंच गए। अलविदा जुमा की नमाज के लिए बड़े बूढ़े सहित छोटे छोटे बच्चें भी मस्जिद पहुंच नमाज अदा किए। शहर के मीर टोला मस्जिद , सहरसा बस्ती मस्जिद, हटिया गाछी मस्जिद, इस्लामिया चौक मस्जिद, गांधी पथ मस्जिद, चांदनी चौक मस्जिद सहित विभिन्न अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाज अदा की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.