सभी मल्टी विलेज स्कीम में 10 दिनों में अपेक्षित प्रगति लाएं : उपायुक्त
पलामू, अप्रैल 1 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले में पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाओं की प्रगति की बुधवार को समाहरणालय में समीक्षा करते हुए उपायुक्त समीरा एस ने सभी मल्टी विलेज स्कीम (एमवीएस) के संवेदकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जलापूर्ति से संबंधित लंबित कार्यों को अविलंब पूरा किया जाए। अगले 10 दिनों के भीतर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। अगर निर्धारित समयावधि में कार्यों में प्रगति नहीं पाई गई तो विभागीय नियमों के अनुसार जिला स्तर से कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने सभी संबंधित एमवीएस के संवेदकों, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंताओं को अगले 7 से 10 दिनों के भीतर कार्यों में ठोस प्रगति लाने का निर्देश दिया। प्रगति की समीक्षा के लिए 10 दिनों के भीतर पुनः बैठक कर की जाएगी। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.