भागलपुर, अप्रैल 12 -- सहरसा से कुमार नीरज की रिपोर्ट सहरसा, नगर संवाददाता। पूरब बाजार कन्या उच्च विद्यालय नलकूप परिसर में सनातन श्रीनारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण के तीसरे दिन कथावाचिका डॉ. शिवानी कृष्ण शुक्ला ने शुकदेव-परीक्षित मिलन एवं सृष्टि विस्तार की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि मनु और शतरूपा से मानव सृष्टि की उत्पत्ति हुई है। हम सभी मनुष्य इसलिए कहलाते हैं क्योंकि हम मनु महाराज की संतान हैं। उन्होंने बताया कि मनु जी की तीन पुत्रिया आकूति, देवहूति और प्रसूति तथा दो पुत्र प्रियव्रत और उत्तानपाद थे। देवहूति का विवाह ऋषि कर्दम से हुआ, जिनसे नौ पुत्रिया और दसवें स्थान पर भगवान कपिल का अवतार हुआ। नौ पुत्रियाँ नवधा भक्ति का प्रतीक हैं, और जब जीवन में नवधा भक्ति आती है, तब भगवान का आगमन निश्चित होता है।ध्रुव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.