सभी मदरसों में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत होंगे कार्यक्रम : दानिश आजाद अंसारी
लखनऊ, अगस्त 10 -- सभी मदरसों में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कार्यक्रम होंगे। अल्पसंख्यक विभाग के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मदरसों के विद्यार्थियों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा और मदरसों में तिरंगा फहराने, राष्ट्रगान व देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम होंगे। मंत्री ने अल्पसंख्यक विभाग की प्रमुख सचिव को इस संबंध में आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।दानिश ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेश के सभी मदरसों तक पहुंचाया जाएगा। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने वाला जन अभियान है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ढाई किमी तिरंगा लेकर पैदल चले सीएम योगी, बोले स्वतंत्रता संग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.