सभी मदरसों में मनाया जाएगा हर-घर तिरंगा अभियान
बलिया, अगस्त 10 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को प्रदेश के सभी मदरसों तक पहुंचाने के लिए प्रमुख सचिव (अल्पसंख्यक कल्याण विभाग) को जरूरी निर्देश दिए हैं। कहा है कि 'हर घर तिरंगा' अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने वाला जन अभियान है। उन्होंने प्रदेश के सभी मदरसों में छात्र-छात्राओं और युवाओं को अभियान से जोड़ने, तिरंगा फहराने, राष्ट्रगान और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों और सेनानियों के योगदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।दानिश अंसारी ने कहा कि 'हर घर तिरंगा'अभियान के माध्यम से मदरसों के विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.