गिरडीह, अगस्त 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बीते शनिवार और रविवार को एसआइआर के लिए मतदान केन्द्रों पर लगे विशेष शिविर में फार्म 6 और 8 का अभाव रहने को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को आपके अपने लोकप्रिय दैनिक अखबार हिन्दुस्तान ने हनी होली स्कूल के मतदान केन्द्र में फार्म 6 और 8 का टोटा रहने और इससे वोटरों को परेशानी होने को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने फौरी तौर पर संज्ञान लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने सोमवार को इसपर कहा कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 उपलब्ध कराए गए हैं।

मतदाता सूची की पुष्टि सभी नागरिकों से अपील है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित किसी प्रकार की अफवाह, भ्रम अथवा अपुष्ट सूचना पर ध्यान न दें। मतदा...