सभी मतदाता शीघ्र गणना प्रपत्र जमा करें : डीसी
चाईबासा, जुलाई 17 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 का गणना प्रपत्र संग्रहण चरण अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र संबंधित बूथ लेवल पदाधिकारी को वापस नहीं किया है, वे आगामी 2 से 3 दिनों के भीतर इसे अनिवार्य रूप से जमा कर दें। उपायुक्त ने कहा कि समय पर गणना प्रपत्र जमा होने से उसका निर्धारित समय सीमा के भीतर डिजिटाइजेशन किया जा सकेगा, जिससे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण किया जा सकेगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से इस महत्वपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में आपका नाम सुरक्षित रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.