रांची, मई 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक हुई। इसमं मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से अभियान पूरा करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 23 को अनमैप्ड मतदाताओं की सूची जारी होगीनिर्देश और कार्य उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलओ नए मतदान केंद्रों के अनुरूप नजरी नक्शा एवं मुख्य नक्शा तैयार करें। घर-घर भ्रमण के दौरान काल्पनिक गृह संख्या अंकित करते हुए परिवार के मुखिया एवं सभी वयस्क सदस्यों की सूची तैयार की जाए तथा वर्तमान मतदाता सूची के सभी मतदाताओं का मैपिंग सुनिश्चित की जाए।मैपिंग प्रक्रिया मैपिंग के दौरान यदि कि...