बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- सभी मकानों की करें डिजिटल मैपिंग मकानों की गणना के सत्यापन में रखें पारदर्शिता बिन्द में स्वगणना को लेकर बीडीओ ने पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक फोटो: बिंद बीडीओ: बिन्द प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करते बीडीओ जफरूद्दीन व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को जनगणना कार्यों की तैयारी को लेकर बीडीओ जफरूद्दीन ने पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। बीडीओ ने पर्यवेक्षकों से पूरी पारदर्शिता व सटीकता के साथ भवनों की डिजिटल मैपिंग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इससे सरकार को योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 30 सुपरवाइजरों को दिया गया विवेश निर्देश इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरव...