सभी ब्लॉकों में 13 से 15 जुलाई तक होंगे श्री अन्न कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम
बिजनौर, जुलाई 11 -- बिजनौर। उत्तर प्रदेश श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम (राज्य सेक्टर) वर्ष 2026-27 के तहत जनपद के सभी 11 विकास खंडों में विकास खंड स्तरीय श्री अन्न (मिलेट्स) कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम डीएम के निर्देशन में आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को श्री अन्न की वैज्ञानिक खेती, उत्पादन तकनीकों, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, उपयोगिता तथा पोषण संबंधी महत्व की जानकारी देना है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कृषि विभाग की कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक विकास खंड में करीब 100 किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में उन किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें वर्तमान वर्ष में श्री अन्न के निःशुल्क मिनी किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय में वृद्धि कर सकेंगे। उन्होंने सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.