कोडरमा, दिसम्बर 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) कोडरमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बैंकिंग कार्यों एवं ऋण वितरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें जिले का प्रदर्शन कुल मिलाकर संतोषजनक पाया गया। बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2025 तक जिले के लिए 1863.81 करोड़ रुपये का कुल ऋण लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 976.55 करोड़ रुपये की उपलब्धि प्राप्त की गई है। यह कुल लक्ष्य का 52.40 प्रतिशत है। इससे कृषि, एमएसएमई, शिक्षा एवं आवास जैसे प्राथमिक क्षेत्रों को उल्लेखनीय मजबूती मिली है। एमएसएमई क्षेत्र में जिले का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा, जहां 8,812 के लक्ष्य के विरुद्ध 5,021 की उपलब्धि हासिल की गई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.