श्रावस्ती, जनवरी 16 -- श्रावस्ती। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण रविवार को जिले के सभी बूथों पर आलेख्य निर्वाचक नामावलियों को बीएलओ की ओर से पढ़ा जाएगा। जिसका उद्देश्य है कि प्रकाशित नामावली में यदि कोई कमी प्रदर्शित हो रही है तो उसमें सुधार किया जा सके। उन्होंने जनसामान्य से अनुरोध किया है कि रविवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक अपने सम्बन्धित बूथ पर पहुंच कर मतदाता सूची का निरीक्षण करें और उसमें यदि कोई कमी मिले तो बीएलओ को सूचित करें। यदि कोई नाम सम्मिलित होने से छूट गया है तो फार्म-6 भरवायें, यदि किसी नाम या विवरण में संशोधन किया जाना है तो फार्म-8 भरवाएं और यदि कोई अवांछित नाम सम्मिलित है तो फार्म-7 भरवाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.