सभी बूथों पर प्रकाशित हुई अनमैप्ड मतदाताओं की सूची,अधिकारियों ने किया निरीक्षण
लातेहार, मई 24 -- लातेहार, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर रविवार को अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई। जानकारी के अनुसार, 23 और 24 मई 2026 को जिले के सभी बूथों पर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतदाता सूची आम लोगों के अवलोकन के लिए उपलब्ध रही। इस दौरान मतदाताओं को सूची से संबंधित जानकारी देने और सहायता उपलब्ध कराने के लिए बीएलओ तैनात रहे। उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की ने जिला मुख्यालय तथा चंदवा प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ द्वारा अनमैप्ड मतदाताओं की सूची के प्रकाशन की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने की मैपिंग की जांच वहीं अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार एवं महुआडांड़ समेत सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.