चाईबासा, अगस्त 23 -- झींकपानी। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए चाईबासा मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चाईबासा द्वारा शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झींकपानी में छात्राओं के लिए विधिक जागरूकता एवं सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने कहा कि आज की बेटियां ही हमारा का भविष्य हैं। हर बालिका को कानून की जानकारी होना जरूरी है ताकि वह अपने अधिकारों की रक्षा कर सके। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21-ए के तहत 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: खरसावां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगा विधिक जागरुकता शिविर किसी भी कारण...