सभी बच्चों का विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन होगा
सीवान, अप्रैल 11 -- सीवान, हिसं। जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष नामांकन अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 11 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 30 दिनों तक संचालित किया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, इस अभियान के तहत ऐसे सभी बच्चों को चिन्हित कर विद्यालय से जोड़ा जाएगा, जिन्होंने अभी तक नामांकन नहीं कराया है या पढ़ाई बीच में छोड़ दी है। विशेष रूप से 6 वर्ष पूर्ण कर चुके तथा आगामी 6 माह में 6 वर्ष पूर्ण करने वाले बच्चों का कक्षा 1 में नामांकन कराया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक व विकास मित्रों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह सभी मिलकर अपने-अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.