जहानाबाद, नवम्बर 21 -- जनता दरबार में जनसुविधाओं से संबंधित 25 आवेदन आए जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में जनसुविधाओं से संबंधित 25 आवेदन प्राप्त हुए। जिन मामलों का निवारण तत्काल संभव था, उन्हें वहीं उपस्थित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित कर समाधान के लिए कार्रवाई आरंभ करवाई की गई। जबकि जिन मामलों की सुनवाई जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के अधीन है, उन्हें विधि अनुसार लोक शिकायत निवारण कार्यालय को भेजा गया। जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया कि सभी प्राप्त आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी एवं प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित किया जाएगा। जनता दरबार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.