पीलीभीत, अप्रैल 6 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुई। जिसमें सभी प्रधानाचार्यो को सदस्य बनाए जाने पर सहमति प्रकट की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने की। बैठक में सत्र 2026-27 के लिए सदस्यता के लिए जनपद के समस्त विद्यालयों में जाकर सभी प्रधानाचार्य को सदस्य बनाए जाने पर सहमति प्रकट की गई। बैठक में 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत होने वाले प्रधानाचार्य का सम्मान करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि परिषद के संरक्षक रमाकांत शर्मा के स्वर्गवास होने के बाद स्काउट संस्था के कोषाध्यक्ष पद के रिक्त हो जाने के फलस्वरुप कोषाध्यक्ष पद पर पूर्व जिला मुख्य आयुक्त डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी का नाम कोषाध्यक्ष के लिए ...