सभी प्रखंड मुख्यालयों में भाजपा का प्रदर्शन आज
गिरडीह, मई 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा बुधवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में जोरदार प्रदर्शन करेगी। भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने प्रेस बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। महेंद्र वर्मा ने कहा कि इस साल अधिक ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। राज्य सरकार अविलंब किसानों को उचित मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि विधानसभा 2024 के चुनाव में हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर 3200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर धान की खरीद की जाएगी। हेमंत सरकार किसानों से किया गया वादा निभाए। वर्मा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025-26 में किसानों से खरीदे गए धान का अब तक भुगतान नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- बरवाडीह में भाजपा का धरना आज राज्य सरकार अविलंब बकाया भुगतान करे, ताकि किसानों को आर्थिक संकट से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.