मुंगेर, जून 2 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में गर्भाशय कैंसर से किशोरियों को सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। आगामी 4 जून को जिले के सदर अस्पताल सहित सभी प्रखंडों में 'ग्राडासिल वैक्सीनेशन' के लिए एक विशेष मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस महाभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य महकमा युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुट गया है। दरअसल, बीते दिनों जिले में ग्राडासिल टीकाकरण की धीमी रफ्तार और कम उपलब्धि को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को फटकार लगाई थी। वर्तमान में जिले में इस वैक्सीनेशन की उपलब्धि मात्र 79.4 प्रतिशत है, जिसे शत-प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों और अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपनी 14-15 वर्ष की बेटियों को इस मेगा शिव...