सभी प्रखंडों में होगा सर्वरोग निवारक योग शिविर
बोकारो, मई 11 -- बोकारो जिले में योग की कक्षाओं को और सशक्त करने का निर्णय लिया गया ताकि सभी को इससे जोड़ा जा सके। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी श्यामदेव प्रसाद ने यहां बताया कि बोकारो जिले में जिले के सभी प्रखंडों में 21 जून को भव्य और दिव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके पूर्व 15 जून से 21 जून तक सात दिवसीय सर्व रोग निवारक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिले में 25 दिवसीय पतंजलि सह योग प्रशिक्षण शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है जिसका समापन 21 जून को किया जाएगा। इसके अलावा बोकारो जिला व सभी प्रखंडों में पतंजलि सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। सभी से आजीवन सदस्यता, विशिष्ट सदस्यता और साधारण सदस्यता का आह्वान करते हुए सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.