पटना, मार्च 10 -- सभी प्रखंडों में एक नेत्र रोग विशेषज्ञ और एक ईएनटी विशेषज्ञ नियुक्त होंगे। राज्य सरकार ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए प्रखंड स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को विशिष्ट चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने नेत्र रोग और ईएनटी (कान-नाक-गला) के 1080 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारियों के अतिरिक्त पद सृजित करने की स्वीकृति दी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 540 सीएचसी में नेत्र व ईएनटी के एक-एक विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद सृजित किये गए हैं। इसके तहत राज्य के 534 प्रखंड स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ छह अन्य सीएचसी, यानी कुल 540 केंद्रों में यह व्यवस्था की जाएगी। गौरतलब है कि भारतीय लोक स्वास्थ्य मानक के अनुरूप सीएचसी में पहले से ही जनरल सर्जन, फिजिशियन, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.