धनबाद, अप्रैल 19 -- डीईओ अभिषेक झा ने सभी प्रखंडों को 21 अप्रैल को विशेष गुरुगोष्ठी करने का आदेश दिया है। शनिवार को डीईओ व डीएसई आयुष कुमार ने समग्र शिक्षा अभियान के विभिन्न कार्यक्रमें की समीक्षा की। समीक्षा में स्कूल रुआर कार्यक्रम का विद्यालय स्तर पर संचालन, यू डयस प्लस, डेटा प्रोग्रेसन, एसएमएस, टीचर व स्टूडेंट अटेंडेंस के प्रदर्शन की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। इसकारण प्रखंड स्तर पर विशेष गुरुगोष्ठी का अयोजन करने को कहा गया है। 22 अप्रैल को इससे संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। आईसीटी युक्त विद्यालयों तथा सभी निजी विद्यालयों में 21 अप्रैल को ड्राप बॉक्स के बच्चों की संख्या शून्य करना सुनिश्चित करेंगे। गुरुगोष्ठी में शिक्षकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...