सभी प्रकार के पत्रों का समय से करें डिलीवरी: चीफ पोस्ट मास्टर
मधुबनी, जुलाई 18 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम ।चीफ पोस्ट मास्टर जनरल, बिहार सर्किल पटना एम यू अब्दाली ने डाक कर्मियों से सभी प्रकार के पत्रों का समय से डिलेवरी करने को कहा है। वे शनिवार को मधुबनी जिला के दौरा पर थे। पटना से सीधे वे राजनगर प्रखंड के पिलखवाड़ गांव के पंचायत सरकार भवन परिसर स्थित शाखा डाकघर पहुंचे। वहां डाक विभाग के कार्यो का जायजा लिया। फिर वहां से पंडौल प्रखंड के श्रीपुर हाटी शाखा डाकघर पहुंचे। वहां भी डाक विभाग के कार्यो क जायजा लिया। वहां से लौट कर वे सीधे प्रधान डाकघर पहुंचे। यहां पर सभी काउंटरों का निरीक्षण किया।
डाक कर्मियों को निर्देशचीफ पोस्ट मास्टर जनरल श्री अब्दाली ने डाक कर्मियों को स्पीड पोस्ट एवं पार्सल बुकिंग में तेजी लाने के साथ समय से उसकी डिलेवरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने डाक कर्मियों को डाकघर बचत खाता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.