मधेपुरा, जनवरी 23 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा को लेकर गुरुवार को उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजनंदन कला भवन में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पंकज कुमार घोष ने की। बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम पंकज कुमार घोष ने कहा कि सभी पूजा पंडालों की सूची तैयार कर नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। संवेदनशील और भीड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, रात्रि गश्ती बढ़ाने और मूर्ति विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि डीजे बजाने, अश्लील गाना, तय समय-सीमा का उल्लंघन और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों ...