सभी पात्र मतदाता निर्धारित समय में भरें गणना प्रपत्र
गिरडीह, जून 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार और उपनिर्वाचन पदाधिकारी पायल राज ने सोमवार को एसआईआर के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की संपूर्ण प्रक्रिया, समय-सीमा, तकनीकी पहलुओं एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी और सभी राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील भी की। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है और इसमें सभी संबंधित पक्षों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार, स्थानांतरण अथवा नाम सुरक्षित रखने हेतु गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.