रामगढ़, मार्च 22 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। ऑल इंडिया एसटी, एससी, ओबीसी इम्प्लाइज को-ऑर्डिनेशन काउंसिल बरका-सयाल एरिया की सभी परियोजनाओं में 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाएगी। इसका निर्णय सयाल कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया। इसमें मुख्य रूप से काउंसिल के सीसीएल अध्यक्ष बृजकिशोर पासवान शामिल थे। बैठक में भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र की सभी परियोजनाओं में मनाने पर सहमति बनी। वहीं काउंसिल की सभी ब्रांच में प्रत्येक माह क्षेत्रीय स्तर की बैठक करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय प्रसाद ने की। जबकि संचालन क्षेत्रीय सचिव कृष्ण सोरेन ने किया। मौके पर काउंसिल के अध्यक्ष बृजकिशोर पासवान, ओबीसी काउंसिल के महासचिव रामविलास यादव,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.