सभी परियोजनाओं के उद्देश्यों को समयबद्ध तरीके से पूरे करें
मेरठ, जुलाई 28 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना द्वारा वित्तपोषित शोध परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ. परमेंद्र सिंह ने कहा कि सभी परियोजनाओं के उद्देश्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सतत प्रयास किए जाएं। उन्होंने परियोजनाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक कदम उठाने पर बल दिया। कहा कि इन शोध कार्यों का लाभ केवल छात्रों तक ही सीमित न रहे, बल्कि किसानों तक भी प्रभावी रूप से पहुंचे।डॉ. परमेंद्र सिंह ने वैज्ञानिकों से आधुनिक कृषि तकनीकों एवं नवीन शोधों की जानकारी प्राप्त करने के लिए देश-विदेश के अग्रणी संस्थानों का भ्रमण करने का भी आह्वान किया, ताकि कृषि अनुसंधान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।शोध यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.