कटिहार, जनवरी 1 -- कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने हसनगंज में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामना दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आगामी नव वर्ष विकास के क्षेत्र में एक नई इबारत लिखेगी। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत में विवाह मंडप का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सभी पंचायत में जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भाड़ीडीह स्थित प्राचीन शिव मंदिर का पर्यटन विभाग की ओर से कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने अंचल पदाधिकारी को सभी पंचायत में मुक्तिधाम के निर्माण हेतु जमीन चिन्हित करने को कहा जिससे कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत मुक्तिधाम का निर्माण कराया जा सके। मौके पर अंचल पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.